Thursday, May 31, 2012

कमजोरियों की बजाए ताकत पर ध्यान दें


                
हमें उन गतिविधियों में कतई भाग नहीं लेना चाहिए जो हमारा स्तर नीचे गिराती हैं। इनमें शामिल हैं अवसाद-गुस्सैल लोगों से मिलना, ऐसी मूवी देखना जो हमें दुखी करती हों या ऐसा साहित्य पढऩा जो कुछ सिरफिरे या पस्त लोगों के बारे में हो। इसके विपरित हमें उन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए जो हमारे अंदर धनात्मक सोच पैदा करती हो। वस्तुत: दिमाग में पैदा होने वाले ऋणात्मक भावों को बाहर से मिलने वाले प्रोत्साहन पूर्ण भावों से नकारना जरूरी है- तभी आप सही अर्थों में अपना प्राप्य प्राप्त कर पाएंगे।

एसएससी परीक्षा : कैसे करें तैयारी?


                

यदि आप एसएससी की परीक्षा पास करना चाहते हैं, तो इसकी तैयारी के लिए योजना बनाएं और उसी के अनुरूप तैयारी को अंतिम रूप दें, तो सफलता मिल सकती है...

गवर्नमेंट नौकरी का क्रेज भारत में शुरुआत से ही रहा है। आर्थिक उदारीकरण के बाद निजी क्षेत्रों में युवाओं के पास सरकारी नौकरी की अपेक्षा बेहतर अवसर मिलने के कारण कुछ वर्षों के लिए युवाओं का मोह सरकारी नौकरी की तरफ से हट गया था। लेकिन आर्थिक मंदी की मार और उसके प्रभाव ने सरकारी नौकरी को फिर से हॉट बना दिया है। रही सही कसर छठे वेतन आयोग की सिफारिशें ने कर दी। अब सरकारी क्षेत्रों में भी सैलरी काफी मिल रही है। यदि आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके पास विकल्पों की कमी नहीं है। एसएससी ने हाल ही में ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।
http://www.career7india.com/news/newsdetail/id/467/news/%E0%A4%8F%E0%A4%B8%E0%A4%8F%E0%A4%B8%E0%A4%B8%E0%A5%80+%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%BE+%3A+%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%B8%E0%A5%87+%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82+%E0%A4%A4%E0%A5%88%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%3F 

आईबीपीएस पीओ : स्मार्ट स्टेटेजी से मिलेगी सफलता


                

आईबीपीएस पीओ की परीक्षा 17 जून को है। इसकी तैयारी आप कर चुके होंगे। अगर आप इन बीते हुए समय में अलग रणनीति बनाते हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है... 

इन दिनों बैंक में नौकरी की बहार आई हुई है। यही कारण है कि युवा इस परीक्षा की तैयारी के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। प्रमुख सार्वजनिक बैंकों की परीक्षा एक साथ हो रही है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद युवा प्रमुख सरकारी बैंकों में जीडी और इंटरव्यू देकर नौकरी पक्की कर सकते हैं। अगर आप भी इस परीक्षा के लिए तैयारी कर चुके हैं, तो इन बचे हुए समय में बेहतर रणनीति बनाकर ही अपनी दावेदारी मजबूत कर सकते हैं। यदि पहली परीक्षा के पीओ रिजल्ट का एनालिसिस करें, तो काफी संख्या में स्टूडेंट्स परीक्षा में सफल हुए, लेकिन सभी को इंटरव्यू के लिए अभी तक नहीं बुलाया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, मेरिट काफी हाई होने के कारण सभी स्टूडेंट्स को नहीं बुलाया जा रहा है। कहने का आशय यह है कि आप लिखित परीक्षा में बेहतर मार्क्स लाकर अपनी दावेदारी औरों की अपेक्षा ज्यादा पुख्ता कर सकते हैं। यह तभी संभव हो सकेगा, जब आप योजना बनाकर तैयारी को अंतिम रूप देते हैं।
http://www.career7india.com/news/newsdetail/id/468/news/%E0%A4%86%E0%A4%88%E0%A4%AC%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%80%E0%A4%8F%E0%A4%B8+%E0%A4%AA%E0%A5%80%E0%A4%93+%3A+%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9F+%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%87%E0%A4%9F%E0%A5%87%E0%A4%9C%E0%A5%80+%E0%A4%B8%E0%A5%87+%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%97%E0%A5%80+%E0%A4%B8%E0%A4%AB%E0%A4%B2%E0%A4%A4%E0%A4%BE 

MDU Rohtak–110 Various Vacancies


Maharshi Dayanand university (MDU) Rohtak has issued notification against recruitment of 110 various vacancies. Eligible candidates may apply for the desired post on or before 25-06-2012. Other details like age limit, educational qualification, application fee details, selection process and how to apply are given below…
http://www.career7india.com/news/newsdetail/id/493/news/MDU+Rohtak%E2%80%93110+Various+Vacancies 

Sunday, May 20, 2012

सीआरएम न्यू जॉब एवेन्यू

आज के बिजनेस वल्र्ड में सफल होने के लिए कस्टमर के साथ अच्छे संबंध का आधार तैयार करना आवश्यक हो गया है, क्योंकि यह कस्टमर के हाथ में होता है कि उसे आपका ब्रांड आकर्षित कर रहा है या नहीं। इसलिए हर कंपनी आज इस जुगत में रहती है कि कैसे कस्टमर से सीधे तौर पर संपर्क साधा जाए, लेकिन आज कुछ ऐसी तकनीक आ गई है, जिनके माध्यम से कस्टमर के साथ संबंध बनाना काफी आसान हो गया है। यह तकनीक है 'कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंटÓ (सीआरएम)। दरअसल, सीआरएम एक नई तकनीक है, जो कंपनी और कस्टमर के बीच सूचना के आदान-प्रदान में ब्रिज का काम करता है। दरअसल, अब कंपनियों द्वारा सीआरएम तकनीक के उपयोग के कारण इस क्षेत्र में जॉब की संभावनाएं खुलने लगी हैं...
http://www.career7india.com/news/newsdetail/id/417/news/%E0%A4%B8%E0%A5%80%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%8F%E0%A4%AE+%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82+%E0%A4%9C%E0%A5%89%E0%A4%AC+%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82 

Thursday, May 17, 2012

सिरैमिक टेक्नोलॉजी में करियर

ऐसा माना जाता है लगभग 3000 हजार वर्ष पूर्व ही चीन के निवासियों ने सिरैमिक का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। उस समय इसका इस्तेमाल आमतौर पर कप तैयार करने के लिए किया जाता था। लेकिन इस क्षेत्र का आकार अब काफी बडा चुका है। आज कप और सजावटी सामानों से लेकर स्पार्र्क प्लग, ड्रेन पाइप, सिनेटरी वायर, स्पेस सटल और न जाने कितने उद्योगों में इसका इस्तेमाल होने लगा है। यदि आप सिरैमिक टेक्नोलॉजी की डिग्री हासिल कर लेते हैं, तो यहां आपके लिए ढेरों संभावनाएं हैं।

क्वालिफिकेशन और कोर्सेज
इस फील्ड में एंट्री के लिए बारहवीं साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ) से पास होना जरूरी है। देश के कई प्रमुख कॉलेज सिरैमिक टेक्नोलॉजी से जुडे बीई, बीटेक प्रोग्राम ऑफर कर रहे हैं। इसकी अवधि चार वर्ष की होती है। इसके बाद सिरैमिक में एमटेक और पीएचडी कोर्स भी कर सकते हैं। इस कोर्स में एंट्री रिटेन टेस्ट के आधार पर होती है।

क्या करते हैं सिरैमिक टेक्नोलॉजिस्ट
सिरैमिक प्रोडक्ट को तैयार करना वैज्ञानिक प्रक्रिया है। सिरैमिक टेक्नोलॉजिस्ट नई तकनीक की सहायात से नॉन-मैटेलिक और इनऑर्गनिक मैटेरियल्स का इस्तेमाल करते हुए उपयोगी और बेहद आकर्षक प्रोडक्ट तैयार करने में माहिर होते हैं। इतना ही नहीं, वे बालू और क्ले (चिकनी मिट्टी) का उपयोग बेसिक सिरैमिक मैटेरियल को तैयार करने के लिए करते हैं। इसमें केमिकल प्रॉसेस की मदद भी ली जाती है।